बर्ड कितने में बिके, यह आप जानते हैं। पर चूजा, फीड, दवाई, लेबर और मॉर्टेलिटी जोड़ने के बाद उस फ्लॉक से असल में कितना बचा?
कॉपी में लिखा रिकॉर्ड बताता है कि क्या हुआ। फ्लॉक ट्रैकर बताता है कि उसमें फायदा कितना हुआ।
तारीख और फ्लॉक चुनें, फिर मौत, फीड, पानी, तापमान और नमी भरें। कौन से फ्लॉक की आज की एंट्री बाकी है, यह ऐप बता देता है।
फ्लॉक बंद करते ही पूरा हिसाब — चूजा, फीड, दवाई, लेबर और हर बिक्री, सब जोड़कर। सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, वह आंकड़ा जो मायने रखता है।
डेली चार्ट आपके बर्ड का असली वजन, फीड और FCR ब्रीड कार्ड के साथ दिन-ब-दिन दिखाता है। अभी Cobb 500 का स्टैंडर्ड उपलब्ध है।
शेड्यूल, ड्यू लिस्ट और हिस्ट्री। दिन ऐप याद रखता है, आपको नहीं रखना पड़ता।
बर्ड की बिक्री, दूसरी बिक्री, फीड और दवाई की खरीद, और शेड में क्या बचा है।
पंद्रह रिपोर्ट — फ्लॉक तुलना, शेड तुलना, FCR, खर्च, बिक्री, खरीद, स्टॉक और सभी फार्म।
कई फार्म और कई शेड, हर एक का अलग हिसाब।
प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें। मोबाइल नंबर और OTP डालें। कोई पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं।
अपना फार्म और शेड एक बार जोड़ें। हिंदी या English चुनें।
ब्रीड, चूजों की संख्या, हैच की तारीख, शेड। पहला फ्लॉक पूरे साइकिल के लिए फ्री।
हर दिन मौत और फीड भरें। बर्ड बिकने पर फ्लॉक बंद करें और पूरा हिसाब सामने आ जाएगा।
आपका पहला फ्लॉक पूरे साइकिल के लिए बिल्कुल फ्री है। पूरा साइकिल और उसका मुनाफा देखने से पहले किसी को पैसा नहीं देना पड़ता।
उसके बाद हर नए फ्लॉक को कुछ दिन फ्री मिलते हैं, फिर पैसा देना होता है। एक बार का पेमेंट उस फ्लॉक को पूरे साइकिल तक चलाता है — न रोज़ का, न महीने का।
नहीं। ऐप के लिए नेटवर्क चाहिए।
अभी नहीं। सिर्फ एंड्रॉयड।
अभी Cobb 500 की। बाकी ब्रीड का रिकॉर्ड सामान्य रूप से रहता है, पर डेली चार्ट में तुलना खाली दिखेगी जब तक स्टैंडर्ड नहीं जुड़ता।
नहीं। कोई सब्सक्रिप्शन नहीं है। हर फ्लॉक का एक बार, और वह भी पहले फ्लॉक के बाद।
कुछ नहीं। रिकॉर्ड रहता है। सिर्फ उस फ्लॉक की रोज़ की एंट्री रुकती है।
ज़्यादातर नहीं। ऐप SMS पढ़ने की अनुमति मांगेगा — Allow दबाते ही OTP अपने आप भर जाएगा। चाहें तो खुद भी टाइप कर सकते हैं।
हाँ। कई फार्म और शेड, हर एक का अलग हिसाब।
एंड्रॉयड पर उपलब्ध। पहला फ्लॉक फ्री।
हम व्हाट्सएप पर जवाब देते हैं। अपने फार्म का साइज़ और क्या ट्रैक करना है बताएं, हम सेट करने में मदद करेंगे।